ग़ज़ल में, तूफान लिख
पतझड़ में, बहार लिख
खेत लिख, खलिहान लिख
सुनहरा सहर हजार लिख
आखों में अंगार लिख
हाथों में गुलाल लिख
मधुमती बहार लिख
हसती आखें, हजार लिख
मान लिख, मेहमान लिख
मेरा देश महान लिख
बच्चों को संस्कार लिख
मेरी माँ को प्यार लिख
गुल लिख, गुल बाग लिख
पानी पत्थर पहार लिख
आज लिख, आवाज लिख
सरहद पर खड़ा जाबाजे लिख
ग़ज़ल में, तूफान लिख
पतझड़ में, बहार लिख
..............................................
No comments:
Post a Comment